मऊ पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगी के शिकार 2 पीड़ितों के खाते में वापस कराए ₹34,991

रिपोर्ट : डॉक्टर सुरेश चंद्रा एडवोकेट, ब्यूरो चीफ, जी भारत न्यूज़, मऊ।

जनपद मऊ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न थानों (रानीपुर व कोपागंज) की साइबर पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए 02 पीड़ितों की धनराशि वापस कराई गई ।

विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त साइबर फ्रॉड़ की शिकायतों के आधार पर साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर पोर्टल पर तत्काल कार्रवाई की गई

उक्त कार्यवाही के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों से कुल 02 पीड़ितों की कुल धनराशि 34991 रुपये वापस कराई गई। जिसमें क्रमशःथाना रानीपुर से एक पीडित को 19991 रुपये व थाना कोपागंज से एक पीडित को 15000 रुपये उनके खाते में वापस कराया गया।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Comment