जालौन: रातभर चला सड़क सुरक्षा अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट : शोभित पाण्डेय जी भारत न्यूज़

डीएम-एसपी के निर्देशन में टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग, थके चालकों को आराम के बाद ही यात्रा की सलाह

एडीजी यातायात उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद जालौन में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कल रात्रि विशेष सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न टोल प्लाजा पर देर रात तक सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जो चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए,

उनके वाहनों को तत्काल साइड में खड़ा कराते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की। यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सुरक्षित ड्राइविंग से ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Leave a Comment