कालपी: समाधान दिवस में 21 शिकायतें प्रस्तुत,6 का मौके पर हुआ निस्तारण

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय ।

कालपी: उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर फरियादियों के द्वारा 21 शिकायते प्रस्तुत की गई। जिसमें सबसे अधिक राजस्व की 06 तथा पुलिस विभाग के 04 मामले शामिल हैं। मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

तहसील सभाकक्ष मे सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले समाधान दिवस में एसडीएम, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी तथा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला के समक्ष सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ने विद्यालय में इंटरलॉकिग बिछाने की मांग की। शिवचरण निवासी ग्राम सिम्हारा कासिमपुर ने खेत में नाली को विपक्षी द्वारा तोड़ने की शिकायत की गई जबकि राम प्रकाश ग्राम मढैया ने निजी नलकूप में मानक के विपरीत बोरिंग करने की शिकायत की। गया प्रसाद निवासी मोहल्ला तरीबुल्दा न प्रार्थी की जमीन में पिलर खोदने की शिकायत की गयी।महेंद्र सिंह निवासी ग्राम चरसोनी ने सरकारी नाली में विपक्षियों के द्वारा अवैध निर्माण निर्माण को हटाने की मांग की गयी।कपिल शुक्ला सभासद निवासी मोहल्ला मिर्जा मंडी में घरों में पानी न आने की शिकायत की गई है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पिछले समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों के विभाग वार निस्तारण की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर के गुणवत्ता पूर्वक समाधान कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं होनी चाहिए। राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुवे,नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्या, विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी,जल संस्थान के अवर अभियंता वासित अली,स्टैनो सलीम खान,तहसील के प्रशासनिक अधिकारी धीरज पुरवार,कालपी कोतवाली कालपी के सब इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर अवनीश कुमार के अलावा कदौरा,आटा तथा चुरखी के थानेदारों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment