कसारा – अखिल आर्यावर्त संघ-अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश दादा पाटील जी के मार्गदर्शन में ठाणे जिले में गोमाता रक्षा का कार्य लगातार जारी है।
दि. 13/05/2026 की रात कसारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर शहापुर तालुका उपाध्यक्ष मा. जीतू चौधरी व उनकी टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

MH 04 LE 4613 नंबर के टाटा कंपनी के टेम्पो में 18 गोवंश को कत्ल के लिए निर्दयता से ठूंसकर ले जाया जा रहा था, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोककर पकड़ लिया। दुखद रूप से अमानवीय परिवहन के कारण 3 गोवंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि 15 गोवंश को सुरक्षित बचा लिया गया।

इस घटना में एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और कसारा पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र प्राणी रक्षण अधिनियम 2015 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जीतू चौधरी ने कहा कि, “महाराष्ट्र में गोवंश हत्या बंदी कानून होने और गोमाता को राज्यमाता का दर्जा मिलने के बावजूद इस तरह खुलेआम तस्करी होना बेहद चिंताजनक है। दिनेश दादा पाटील जी के आदेशानुसार एक भी गोमाता को कत्लखाने नहीं जाने देंगे।”

इस कार्रवाई में शामिल गोरक्षक :
जीतू चौधरी – शहापुर तालुका उपाध्यक्ष
सचिन रडगे, विक्रम विदे
मुकेश बांगर – शहापुर तालुका अध्यक्ष – अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल
स्थानीय ग्रामीण व गोरक्षक : विलास धानके, वैभव धानके, शिवाजी भोईर, सुरेश भल्ला
बचाए गए जीवित गोवंश को नजदीकी मान्यता प्राप्त गोशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है और मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई शुरू है।

अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से प्रशासन से मांग है कि,
1. फरार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
2. गोतस्करी के मुख्य सरगना व गिरोह का पर्दाफाश कर कठोर कार्रवाई की जाए।
3. हाइवे पर गोरक्षकों की मदद से विशेष नाकाबंदी की जाए।










