रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान जी भारत न्यूज़।
जनपदवासियों एवं अधिकारियों से पैदल चलने व पेट्रोलियम पदार्थों की बचत हेतु सहयोग की अपील
बाराबंकी, 14 मई 2026। मा0 प्रधानमंत्री की अपील के क्रम में जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह आज अपने आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक पैदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से पैदल चलने, पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने तथा वर्तमान परिदृश्य में पेट्रोलियम पदार्थों की बचत हेतु जागरूक रहने का संदेश दिया।अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री निरंकार सिंह भी जिलाधिकारी के साथ पैदल चले।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया गया है। उन्होंने जनपदवासियों एवं अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो, वहां पैदल चलने की आदत विकसित करें, जिससे पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही ऐसे प्रयास सफल होते हैं तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होता है।










