ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय जी भारत न्यूज़
30 मार्च से चल रहे गेहूं खरीद केंद्रों का एसडीएम ने निरीक्षण कर हिदायत दी
कालपी: कृषकों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए विभागीय एजेंसियों के द्वारा कालपी तहसील के अलग-अलग स्थानों मे सरकारी क्रय केंद्रों को स्थापना की गयी है। सरकारी केन्द्रों में निर्धारित 2585 रुपए प्रति कुंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। अब तक कदौरा के दोनों केदो में 15 हजार 677 कुंतल सरकारी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मंगलवार को कालपी के एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने गल्ला मंडी तथा सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर गेहूं खरीद में गतिशीलता लाने के निर्देश दिये गये हैं।
उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह कृषि उत्पादन मंडी समिति कदौरा में पहुंच कर परिसर में सहकारी संघ के सरकारी गेहूं के केंद्र का निरीक्षण किया।अभी तक केंद्र में 5353 कुंतल की खरीद हो चुकी है तथा 3484 कुंटल गेहूं का उठान हो चुका है।
इसी प्रकार बिपणन शाखा क्रय केंद्र की केंद्र में 10 हजार 3 सौ कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। तथ 5 हजार कुंतल गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि खरीदे गये गेहूं का उठान जल्द करें। तथा क्रमबद्ध तरीके से तौल कराये। उन्होंने किसानों से भी संवाद स्थापित किया। मंडी समिति के परिसर का भ्रमण कर एसडीएम ने सचिव को निर्देश दिए कि परिसर में स्वच्छता बनाए रखी जाये इसमें किसी प्रकार की उदासीनता न बरती जाए।










