कालपी: 6 हजार विधुत उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में पोस्टपैड सिस्टम फिर शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट: शोभित पाण्डेय जी भारत न्यूज़

कालपी : विद्युत विभाग के द्वारा कालपी के उपभोक्ताओं के घरों में स्थापित हुये करीब 68 सौ स्मार्ट मीटरों में प्रीपेड रिचार्ज की व्यवस्था से बदल कर पोस्ट पैड भुगतान की पुरानी व्यवस्था एक बार फिर से शुरू हो गई है। इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की है।

जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उपखंड कालपी क्षेत्र में करीब 22 हजार विधुत उपभोक्ता हैं। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि करीब 6 हजार उपभोक्ताओं के यूपीपीसीएल स्मार्ट मीटर से आनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी गई थी। शासन के निर्देश के अनुरूप पावर कारपोरेशन के द्वारा पुनः से पोस्टपेड व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। वैसे तमाम उपभोक्ता बताते हैं कि प्रीपेड व्यवस्था से हम लोगों की लाइट बिना वजह कट जाती थी। जिससे मामले का समाधान नहीं हो पाता था। इस सिलसिले में अवर अभियंता इंजीनियर सत्य प्रकाश गौतम ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं के संयोजनों के बिल प्रत्येक महीने की 10 तारीख के अंदर बन जाएंगे तथा मोबाइल पर मैसेज भी आएगा। ड्यू डेट के अंदर उपभोक्ता को अपने बिल की अदायगी सुनिश्चित करनी होगी। निर्धारित अवधि के अंदर बिल भुगतान न करने पर संयोजन को विभाग के द्वारा विच्छेदन करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए अपने-अपने विद्युत बिलो का भुगतान निर्धारित समय अवधि के अंदर करें।

Leave a Comment