रिपोर्ट, पीएन सिंह जी भारत न्यूज़ बाराबंकी।
बाराबंकी, 05 मई। जेठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर सांसद तनुज पुनिया ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर भंडारों में पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को बड़े मंगल की शुभकामनाएं देते हुए इसके धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

सांसद पुनिया ने कहा कि जेठ माह के बड़े मंगल का विशेष महत्व होता है, जो पूरी तरह से भगवान हनुमान जी की भक्ति और सेवा भावना को समर्पित है। इस दिन श्रद्धालु पूजा-पाठ, भंडारे और सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त करते हैं।
वहीं, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया एवं युवा नेत्री श्रद्धा सिंह पुनिया ने भी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बड़े हर्षोल्लास के साथ भंडारों में सहभागिता की। उन्होंने लोगों से मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आयोजन में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
इस क्रम में पूरे संसदीय क्षेत्र में पुनिया परिवार ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा महापर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।









