बाराबंकी: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण अंतर्गत जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

रिपोर्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान जी भारत न्यूज़।

के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु 1090 महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न सेवाएं संचालित हैं, जिनका अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से फीडबैक भी प्राप्त किया तथा सुझावों को गंभीरता से लिए जाने का आश्वासन दिया।

एसपी बोले – मिशन शक्ति अभियान से मिलीं महत्वपूर्ण उपलब्धियां

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के माध्यम से प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने अभियान के दौरान जनपद में प्राप्त महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है तथा हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग में भी वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। एसपी ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में निःसंकोच 1090 महिला हेल्पलाइन अथवा स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

महिलाओं ने रखे अपने सुझाव

गोष्ठी में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं निजी क्षेत्रों से आई महिलाओं ने कार्यस्थल की चुनौतियों, डिजिटल जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन एएसपी उत्तरी श्री विकास चंद्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीओ नगर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियाँ उपस्थित रहीं।

Leave a Comment